अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की संभावित वार्ता से पहले पाकिस्तान में सुरक्षा बढ़ाई गई

अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की संभावित वार्ता से पहले पाकिस्तान में सुरक्षा बढ़ाई गई

अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की संभावित वार्ता से पहले पाकिस्तान में सुरक्षा बढ़ाई गई
Modified Date: April 19, 2026 / 08:11 pm IST
Published Date: April 19, 2026 8:11 pm IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 19 अप्रैल (भाषा) अमेरिका और ईरान के बीच संभावित दूसरे दौर की बातचीत को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होने के बावजूद पाकिस्तान ने विदेशी प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, 11 और 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच प्रत्यक्ष वार्ता हुई थी, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच संघर्ष को समाप्त करना था, लेकिन यह बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई।

पाकिस्तान ने इसके बाद कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं ताकि इस्लामाबाद में एक और दौर की बातचीत कराकर युद्ध समाप्त करने के लिए अंतिम समझौता किया जा सके।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 15 अप्रैल से सऊदी अरब, कतर और तुर्किये का दौरा किया, जबकि सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने विवादित मुद्दों पर सहमति बनाने के लिए ईरान में तीन दिन बिताए।

वार्ता की तारीख को लेकर हालांकि कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस्लामाबाद और रावलपिंडी में प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा उपायों से संकेत मिलता है कि जल्द ही एक बड़ा आयोजन होने की संभावना है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि यह असाधारण सुरक्षा व्यवस्था विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही के कारण की जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, रावलपिंडी में 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और 600 से अधिक चौकियां बनाई गई हैं।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में