उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने एक बड़े हमले को नाकाम करते हुए आतंकवादी को मार गिराया

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने एक बड़े हमले को नाकाम करते हुए आतंकवादी को मार गिराया

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने एक बड़े हमले को नाकाम करते हुए आतंकवादी को मार गिराया
Modified Date: May 5, 2026 / 05:56 pm IST
Published Date: May 5, 2026 5:56 pm IST

पेशावर, पांच मई (भाषा) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में विस्फोटक से लदा वाहन लेकर जांच चौकी की ओर बढ़ रहे एक संदिग्ध आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पास की एक इमारत से टकराने के बाद वाहन में एक विस्फोट हुआ और सात लोग घायल हो गए। इस विस्फोट से नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप, एक मदरसा और कई दुकानें तथा घर प्रभावित हुए।

पुलिस ने बताया कि घायल हुए सभी सात लोग आम नागरिक थे, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया और अब वे खतरे से बाहर हैं।

यह घटना सोमवार देर रात अफगानिस्तान की सीमा से लगे दक्षिण वजीरिस्तान जिले में घटी।

पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध आतंकवादी यहां सुरक्षा चौकी पर विस्फोटक से भरे वाहन के जरिये हमला करने वाला था, लेकिन चौकी पर तैनात सैनिकों ने हमला करने से पहले ही चालक को ढेर कर दिया। सुरक्षा बलों ने बाद में इलाके की घेराबंदी की।

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवाद, हिंसा, अफगानिस्तान से लड़ाकों की सीमा-पार आवाजाही और बार-बार होने वाले सैन्य अभियानों के कारण वर्षों से अशांति बनी हुई है।

इस घटना की जिम्मेदारी किसी विशेष समूह ने नहीं ली है। लेकिन, अतीत में पाकिस्तान सरकार ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पर क्षेत्र में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है।

भाषा यासिर सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में