उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया
पेशावर, 17 मई (भाषा) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचनाओं पर आधारित ये अभियान शनिवार देर रात खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में चलाए गए।
क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी (आरपीओ) सज्जाद खान ने कहा कि जिले के फतेह खेल इलाके में एक पुलिस चौकी पर हाल में हुए हमले के बाद ये अभियान शुरू किए गए।
दस मई को पुलिस चौकी पर हमले में कम से कम 15 सुरक्षा अधिकारी मारे गए और कई घायल हो गए। हालांकि, किसी विशेष समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली।
संघीय गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बन्नू में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान के लिए खैबर पख्तूनख्वा पुलिस की प्रशंसा की।
इस्लामाबाद स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज की 2025 की एक रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांत है।
भाषा आशीष संतोष
संतोष

Facebook


