सेनेगल के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री सोनको को बर्खास्त किया
सेनेगल के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री सोनको को बर्खास्त किया
डाकार, 23 मई (एपी) सेनेगल के राष्ट्रपति बासिरू दियोमाये फाये ने वर्षों से जारी तनाव के बाद देश के प्रधानमंत्री ओस्मान सोनको को बर्खास्त कर दिया है।
सरकार के महासचिव उमर सांबा बा ने शुक्रवार देर रात इस फैसले की घोषणा की।
पास्टेफ पार्टी के दो पूर्व सहयोगियों फाये और सोनको के बीच खुले टकराव के बाद यह बर्खास्तगी की गई। दोनों ने पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी को पराजित किया था।
बा ने कहा कि प्रधानमंत्री को बर्खास्त किए जाने के बाद सरकार के सभी सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया और सरकार भंग हो गई।
पास्टेफ पार्टी तत्कालीन सत्तारूढ़ पार्टी ‘एलायंस पोर ला रिपब्लिक’ के खिलाफ जोरदार अभियान चलाकर सत्ता में आई थी।
एपी सिम्मी खारी
खारी

Facebook


