भारत के वरिष्ठ राजनयिक ने यूएनजीए की अध्यक्ष से मुलाकात की

भारत के वरिष्ठ राजनयिक ने यूएनजीए की अध्यक्ष से मुलाकात की

भारत के वरिष्ठ राजनयिक ने यूएनजीए की अध्यक्ष से मुलाकात की
Modified Date: April 25, 2026 / 08:44 pm IST
Published Date: April 25, 2026 8:44 pm IST

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 25 अप्रैल (भाषा) भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक सिबी जॉर्ज ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक के साथ “सार्थक बैठक” कर आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई तथा बहुपक्षवाद समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) जॉर्ज ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष बेयरबॉक के साथ यह बैठक की, जो अगले सप्ताह भारत दौरे पर आएंगी।

मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर बताया कि इस बैठक में शांति और सुरक्षा, विकास, बहुपक्षवाद और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक प्रयासों जैसे विविध मुद्दों पर चर्चा हुई।

संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष के प्रवक्ता एल.एन. कोलिंस के अनुसार बेयरबॉक अगले सप्ताह आधिकारिक यात्रा पर नयी दिल्ली और बीजिंग जाएंगी।

भारत में वह विभिन्न सरकारी अधिकारियों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकों के अलावा संयुक्त राष्ट्र की ‘कंट्री टीम’ से भी मिलेंगी, जिसका नेतृत्व यूएन रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफन प्रीजनकर करेंगे।

जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद-रोधी मामलों के कार्यवाहक अवर महासचिव एलेक्जेंडर जुएव से भी मुलाकात की और आतंकवाद के खतरे से निपटने में संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद रोधी कार्यालय (यूएनओसीटी) के साथ भारत के मजबूत सहयोग पर चर्चा की।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में