नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत

नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत

नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत
Modified Date: March 15, 2026 / 01:04 pm IST
Published Date: March 15, 2026 1:04 pm IST

काठमांडू, 15 मार्च (भाषा) नेपाल के मध्य क्षेत्र में भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार को नेपाल के गंडकी प्रांत में हुई।

पुलिस के अनुसार, तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी तभी गोरखा जिले में सड़क से नीचे गिर गई।

गोरखा जिले के जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख सूरज आर्यल ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं और ये सभी भारतीय नागरिक हैं।

जिला पुलिस कार्यालय प्रमुख भरत बहादुर बीके के अनुसार, पीड़ितों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में की गई है।

‘काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, सात अन्य घायल यात्रियों को बचा लिया गया है और उनका आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

‘हिमालयन टाइम्स’ के अनुसार, इलेक्ट्रिक बस का चालक बाल-बाल बच गया, जबकि उसका सहायक इस घटना में घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा तान्या देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में