जर्मनी में गोलीबारी में कई लोग घायल; हमलावर मारा गया

जर्मनी में गोलीबारी में कई लोग घायल; हमलावर मारा गया

जर्मनी में गोलीबारी में कई लोग घायल; हमलावर मारा गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: January 24, 2022 7:24 pm IST

बर्लिन, 24 जनवरी (एपी) दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी के हीडलबर्ग शहर में एक व्याख्यान थिएटर में सोमवार को एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर कई लोगों को घायल कर दिया।

पुलिस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि अपराधी भी मारा गया, लेकिन यह नहीं बताया कि ऐसा कैसे हुआ।

पुलिस ने पहले ट्विटर पर लोगों से हीडलबर्ग के न्यूएनहाइमर फेल्ड क्षेत्र से दूर रहने को कहा था, जहां शहर का विश्वविद्यालय स्थित है।

पुलिस ने यह नहीं बताया कि कितने लोग घायल हुए हैं या कितने लोगों की हालत गंभीर है।

एपी नेत्रपाल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में