तुर्किये ने सऊदी अरब को सैन्य सहयोग देने के संकेत दिए

तुर्किये ने सऊदी अरब को सैन्य सहयोग देने के संकेत दिए

तुर्किये ने सऊदी अरब को सैन्य सहयोग देने के संकेत दिए
Modified Date: September 20, 2026 / 09:03 am IST
Published Date: September 20, 2026 9:03 am IST

अंकारा, 20 सितंबर (एपी) तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने संकेत दिया है कि हाल में किए गए एक रक्षा गठबंधन समझौते के तहत उनका देश सऊदी अरब को सैन्य सहयोग दे सकता है।

फिदान से एक टेलीविजन साक्षात्कार में पूछा गया कि तीन सदस्यीय यह गठबंधन क्या यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी सैन्य जरूरत को पूरा करने में तुर्किये को ‘‘कोई कठिनाई नहीं होगी।’’

इस गठबंधन में पाकिस्तान भी शामिल है।

फिदान ने प्रसारणकर्ता ‘एनटीवी’ से कहा, ‘‘हम सऊदी अरब की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता पर बेहद गंभीर हमले होते देख रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बीच गठबंधन समझौता है और हम अपनी बात पर कायम हैं।’’

इस बीच, सऊदी अरब ने शनिवार को पुष्टि की कि यमन के हूती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से उसकी राजधानी रियाद को निशाना बनाने की कोशिश की।

एपी सिम्मी गोला

गोला


लेखक के बारे में