शॉपिंग मॉल में ताबड़तोड़ गोलीबारी से मची अफरा-तफरी, कई लोग घायल, फोर्स तैनात
shooting at a mall in South Carolina : साउथ कैरोलाइना की राजधानी में एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए हैं
कोलंबिया (अमेरिका)। साउथ कैरोलाइना की राजधानी में एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा, पांच स्टूडेंट्स के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
कोलंबिया पुलिस ने बताया कि गोलीबारी शनिवार दोपहर को कोलंबियाना सेंटर में हुई। पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘हमने पुष्टि की है कि घटना के दौरान लोग घायल हुए हैं…उनका इलाज चल रहा है। अभी यह नहीं पता चला है कि किस तरह की चोटें आयी हैं।’’
यह भी पढ़ें: आज से शुरू हुई RSS के सहयोगी संगठन प्रज्ञा प्रवाह की ‘हिंदुत्व का वैश्विक पुनरुत्थान’ विषय पर चिंतन बैठक
पुलिस ने बताया कि वे मॉल खाली करा रहे हैं और घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। उन्होंने अभी और जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने ज्योतिष को दिखाया हाथ, नरोत्तम मिश्रा बोले- जहां-जहां दिखाया हाथ, वहां से कांग्रेस साफ

Facebook


