इस्लामाबाद, 23 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात की जिसमें पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए सामूहिक प्रयासों की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि शरीफ ने पेजेश्कियान से ‘खाड़ी क्षेत्र में जारी खतरनाक शत्रुता’ को लेकर अपनी ‘गंभीर चिंता’ व्यक्त की।
बयान में कहा गया है, ‘इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री ने सभी पड़ोसी देशों के बीच मतभेदों को सुलझाने के लिए सामूहिक रूप से काम करने, तनाव कम करने और संवाद एवं कूटनीति की ओर लौटने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।’
भाषा
शुभम रंजन
रंजन