कतर के तट पर हमले के बाद जहाज में आग लगी: ब्रिटिश सेना
कतर के तट पर हमले के बाद जहाज में आग लगी: ब्रिटिश सेना
दुबई, 10 मई (एपी) कतर के तट पर रविवार को एक अज्ञात मिसाइल के हमले के बाद एक जहाज में आग लग गई। ब्रिटिश सेना ने यह जानकारी दी।
‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर’ ने कहा कि हमले के कारण मालवाहक पोत पर मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया।
उसने कहा कि इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
अमेरिका और ईरान के बीच नाजुक युद्धविराम के बाद फारस की खाड़ी में जहाजों पर यह नवीनतम हमला है।
एपी यासिर राजकुमार
राजकुमार

Facebook


