होर्मुज से जहाज गुजरने लगे हैं : ट्रंप

Ads

होर्मुज से जहाज गुजरने लगे हैं : ट्रंप

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 12:10 AM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 12:10 AM IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 15 जून (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाज – जिनमें से कई तेल से लदे हैं – “गुजरने लगे हैं”। यह घटनाक्रम अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिन तक चले युद्ध को खत्म करने के लिए डिजिटल रूप से शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के एक दिन बाद हुआ है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर आमने-सामने हस्ताक्षर करने के लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा कि जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में दक्षिणी “हाईवे” से गुजर रहे हैं; यह जाहिर तौर पर ओमान के तट के पास वाले रास्ते की ओर इशारा था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल से लदे कई जहाज निकलने लगे हैं। वे दक्षिणी “हाईवे” से गुजर रहे हैं, जो पूरी तरह से सुरक्षित और साफ-सुथरा है। यात्रा के लिए और भी रास्ते हैं।”

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ हुए समझौते से आखिरकार यह पक्का हो जाएगा कि होर्मुज जलडमरूमध्य “हमेशा के लिए शुल्क मुक्त” रहेगा।

अखबार की खबर के अनुसार, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया है कि राष्ट्रपति ट्रंप और वेंस, दोनों ने ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेरी गलीबाफ के साथ कार्यढांचा समझौते पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए हैं।

यहां मीडिया को दिए साक्षात्कार में वेंस ने कहा कि शांति समझौते पर रविवार को डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए गए और इस सप्ताह के आखिर में इसका पूरा विवरण सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।

उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि हस्ताक्षर समारोह के लिये जाने वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन होगा।

फ्रांस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वेंस हस्ताक्षर समारोह के लिये जाएंगे।

हस्ताक्षर समारोह में अपनी मौजूदगी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हो सकता है कि मैं इसमें शामिल होऊं, या हो सकता है कि न होऊं।”

भाषा प्रशांत प्रचेता

प्रशांत

शीर्ष 5 समाचार