Mukesh Ambani Praying in Kedarnath and badrinath Dham || ANI News File
देहरादून: देश के प्रमुख उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अम्बानी सोमवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोनों मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मुकेश अंबानी पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में मंदिर पहुंचे। दर्शन के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मंदिर परिसर में उन्होंने विधि-विधान से पूजा की और भगवान का आशीर्वाद लिया।
बदरीनाथ धाम हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है। यह भगवान विष्णु को समर्पित प्रमुख धामों में शामिल है। (Mukesh Ambani in Kedarnath Dham) हिंदू मान्यताओं के अनुसार, आदि शंकराचार्य ने बदरीनाथ धाम की महत्ता को पुनर्स्थापित किया था। बदरीनाथ, पंच बदरी मंदिरों में भी प्रमुख स्थान रखता है।
इससे पहले शुक्रवार को मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंतं अम्बानी और बहू राधिका मर्चेंट के साथ आंध्र प्रदेश स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी में दर्शन करने पहुंचे थे। वहां भी उन्होंने पारंपरिक परिधान पहनकर पूजा-अर्चना की थी।
इसके अलावा पिछले महीने मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी ने बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय केंद्र का भी दौरा किया था। (Mukesh Ambani in Kedarnath Dham) यह दौरा संस्था के 45वें स्थापना वर्ष समारोह के अवसर पर हुआ था। इस दौरान दोनों ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
VIDEO | Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani offered prayers at the Badrinath and Kedarnath Dhams during his visit to Uttarakhand.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/wBAQm9vXfL
— Press Trust of India (@PTI_News) June 15, 2026
नॉर्वे की ‘क्राउन प्रिंसेज’ के सबसे बड़े बेटे को बलात्कार के मामले में चार वर्ष कैद की सजा
अनिल अग्रवाल ने वेदांता रिसोर्सेज को विदेशी बाजार में दोबारा सूचीबद्ध करने के संकेत दिए
रिकॉर्ड स्तर के करीब समुद्री तापमान, अल नीनो की वापसी से मछलियों और प्रवाल भित्तियों पर संकट
सूर्यांश और विपराज के अर्धशतक से भारत ए ने श्रीलंका ए को 266 रन का लक्ष्य दिया
किसानों को जेवर हवाईअड्डे से किस्मत बदलने का भरोसा दिलाया, फैसला लेने के लिए एक घंटा दिया : योगी