UPSC Preliminary Exam 2026 Results Download || Symbolic Image File
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने सोमवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। (UPSC Preliminary Exam 2026 Results Download) आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उन उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं, जिन्होंने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के लिए क्वालिफाई किया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
UPSC CSE Prelims 2026 Result out
— UPSC NOTES (@UPSC_Notes) June 15, 2026
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को देशभर में किया गया था। पिछले वर्ष यह परीक्षा 25 मई को हुई थी और परिणाम 11 जून को घोषित किया गया था।
उम्मीदवार अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट के “What’s New” या “Written Results” सेक्शन में जाकर “Civil Services (Preliminary) Examination, 2026 Result” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद परिणाम की पीडीएफ खुल जाएगी, जिसमें उम्मीदवार अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल प्रोविजनल है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी सफल अभ्यर्थियों को 19 जून से 28 जून 2026 के बीच आयोग के पोर्टल पर लॉगिन कर जरूरी जानकारी भरनी और आवेदन फॉर्म जमा करना अनिवार्य होगा। (UPSC Preliminary Exam 2026 Results Download) इस प्रक्रिया के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। महिला, दिव्यांग, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट मिलेगी।
इसके अलावा उम्मीदवारों को स्क्राइब (लेखन सहायक), सहायक उपकरण, बड़े अक्षरों वाले प्रश्नपत्र की आवश्यकता (यदि लागू हो) और कैडर वरीयता (Cadre Preference) जैसी जानकारी भी भरनी होगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
यूपीएससी ने कहा है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी जमा कर दी है, उन्हें भी इस अवधि के दौरान पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी जानकारी का सत्यापन करना होगा और आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। आयोग ने चेतावनी दी है कि जो उम्मीदवार निर्धारित अवधि में आवेदन फॉर्म जमा नहीं करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा और वे परीक्षा के अगले चरण में शामिल नहीं हो सकेंगे।
नॉर्वे की ‘क्राउन प्रिंसेज’ के सबसे बड़े बेटे को बलात्कार के मामले में चार वर्ष कैद की सजा
अनिल अग्रवाल ने वेदांता रिसोर्सेज को विदेशी बाजार में दोबारा सूचीबद्ध करने के संकेत दिए
रिकॉर्ड स्तर के करीब समुद्री तापमान, अल नीनो की वापसी से मछलियों और प्रवाल भित्तियों पर संकट
सूर्यांश और विपराज के अर्धशतक से भारत ए ने श्रीलंका ए को 266 रन का लक्ष्य दिया
किसानों को जेवर हवाईअड्डे से किस्मत बदलने का भरोसा दिलाया, फैसला लेने के लिए एक घंटा दिया : योगी