क्रिकेट कनाडा के भारतीय मूल के अध्यक्ष के घर पर गोलियां चलाई गईं

Ads

क्रिकेट कनाडा के भारतीय मूल के अध्यक्ष के घर पर गोलियां चलाई गईं

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 08:57 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 08:57 PM IST

ओटावा, 21 मई (एपी) कनाडा के क्रिकेट शासी निकाय के भारतीय मूल के अध्यक्ष के घर पर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार है।

सीबीसी न्यूज के अनुसार, इसी महीने की शुरुआत में क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष चुने गए अरविंदर खोसा ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की।

खबरों में कहा गया है कि बुधवार को सुबह 4:40 बजे सरे स्थित उनके घर पर गोलियां चलाई गईं और घर के दरवाजे, खिड़कियों और बाहरी हिस्से में कम से कम पांच गोलियों के निशान थे।

इसमें कहा गया है कि गोलीबारी के समय घर में लोग मौजूद थे; हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

सरे पुलिस के हवाले से खबरों में कहा गया है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन माना जा रहा है कि गोलीबारी का संबंध जबरन वसूली से है।

एपी

शुभम नरेश

नरेश