पाकिस्तान में युवक के लापता होने पर सिखों ने प्रदर्शन किया

पाकिस्तान में युवक के लापता होने पर सिखों ने प्रदर्शन किया

पाकिस्तान में युवक के लापता होने पर सिखों ने प्रदर्शन किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: April 25, 2021 1:35 pm IST

पेशावर, 25 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के पेशावर शहर में सिखों ने एक महीने से लापता अपने समुदाय के एक सदस्य का पता लगाने की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया।

पेशावर प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन स्थल पर समुदाय के नेता सरदार परविंदर सिंह ने कहा कि लापता हुआ अविनाश सिंह शिक्षित व्यक्ति था।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने खैबर पख्तूनख्वा सरकार से मांग की कि वह जल्द ही लापता युवक का पता लगाए।

भाषा

नेत्रपाल अमित

अमित


लेखक के बारे में