खैबर पख्तूनख्वा में मकान की छत गिरने से छह बच्चों की मौत
खैबर पख्तूनख्वा में मकान की छत गिरने से छह बच्चों की मौत
पेशावर, दो जून (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक कच्चे मकान की छत गिरने से कम से कम छह बच्चों की मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बचाव अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को शांगला जिले के रहीमाबाद इलाके में एक मकान की छत अचानक ढह गई। उन्होंने बताया कि मलबे में सात बच्चे दब गए और घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और सभी बच्चों को मलबे से बाहर निकाला।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में छह बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा
प्रचेता अविनाश
अविनाश

Facebook


