पाकिस्तान में मकान की छह गिरने से छह लोगों की मौत

पाकिस्तान में मकान की छह गिरने से छह लोगों की मौत

पाकिस्तान में मकान की छह गिरने से छह लोगों की मौत
Modified Date: January 3, 2023 / 03:36 pm IST
Published Date: January 3, 2023 2:34 pm IST

पेशावर, तीन जनवरी (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मकान की छत ढह जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना प्रांत के बाजौर इलाके की है।

पुलिस ने बताया कि छत ढहने की घटना में पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल भी हुए।

शवों को मलबे में से निकाल लिया गया है और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रांत के राज्यपाल हाजी गुलाम अली और मुख्यमंत्री महमूद खान ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।