मॉस्को में इतालवी रेस्तरां पर बम हमले के पीछे यूक्रेन : रूसी दूतावास

मॉस्को में इतालवी रेस्तरां पर बम हमले के पीछे यूक्रेन : रूसी दूतावास

मॉस्को में इतालवी रेस्तरां पर बम हमले के पीछे यूक्रेन : रूसी दूतावास
Modified Date: August 3, 2026 / 08:21 pm IST
Published Date: August 3, 2026 8:21 pm IST

मॉस्को, तीन अगस्त (एपी) रोम स्थित रूसी दूतावास ने बीते सप्ताहांत मॉस्को में एक इतालवी रेस्तरां पर हुए बम हमले के लिए सोमवार को यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया। उसने इस घटना को रूस में रहने वाले इतालवी समुदाय को डराने की कोशिश करार दिया।

रूसी दूतावास ने कहा, “कीव के आतंकवादी” रूस में काम करने वाले इतालवी नागरिकों को “डराना” चाहते थे और उन्हें दिखाना चाहते थे कि वे भी निशाने पर हैं तथा उनके अगले शिकार बन सकते हैं।

दूतावास ने कहा कि शनिवार रात ‘बाल्जी रॉसी’ रेस्तरां पर हुए बम हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए।

उसने बताया कि हमले में रेस्तरां के इतालवी शेफ और अन्य कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई तथा ऐसा सिर्फ एक रूसी सुरक्षाकर्मी की “सतर्कता और काम के प्रति उसके निस्वार्थ समर्पण” की वजह से हो पाया।

यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से रूसी दूतावास के इन आरोपों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

एपी पारुल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में