स्विट्जरलैंड के शहर में बस में आग लगने से छह लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Ads

स्विट्जरलैंड के शहर में बस में आग लगने से छह लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 08:04 AM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 08:04 AM IST

जिनेवा, 11 मार्च (एपी) स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न के पश्चिम में स्थित एक शहर में बस में आग लग जाने से छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

फ्राइबर्ग क्षेत्र के पुलिस प्रवक्ता फ्रेडरिक पापो ने बताया कि बर्न से लगभग 25 किलोमीटर पश्चिम में स्थित केर्जर्स शहर में मंगलवार शाम हुई यह घटना ‘‘जानबूझकर किया गया कृत्य’’ हो सकती है।

यह क्षेत्रीय परिवहन बस ‘पोस्टबस’ द्वारा संचालित की जाती है जो राष्ट्रीय डाक सेवा से संबद्ध है। मीडिया में प्रसारित घटनास्थल की तस्वीरों में बस आग की लपटों से घिरी नजर आ रही है।

क्षेत्रीय सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘मौके पर तुरंत पहुंचे बचाव दलों ने पाया कि वाहन आग की लपटों में पूरी तरह घिरा हुआ था।’’

पुलिस ने कहा कि एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर दलों ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाया और दो अन्य का घटनास्थल पर उपचार किया गया।

पापो ने बताया कि कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

एपी सिम्मी खारी

खारी