ट्रंप की व्यापार धमकी के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री ने फिर की ईरान युद्ध की आलोचना

ट्रंप की व्यापार धमकी के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री ने फिर की ईरान युद्ध की आलोचना

ट्रंप की व्यापार धमकी के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री ने फिर की ईरान युद्ध की आलोचना
Modified Date: March 4, 2026 / 04:51 pm IST
Published Date: March 4, 2026 4:51 pm IST

मेड्रिड, चार मार्च (एपी) स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने एक बार फिर ईरान में अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों की आलोचना की और आगाह किया कि ईरान युद्ध में लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने के लिये ‘रूसी रूलेट गेम’ खेला जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंन ने मंगलवार को स्पेन के साथ अमेरिकी व्यापार को समाप्त करने की धमकी दी क्योंकि स्पेन ने ईरान पर हमलों में अमेरिका को संयुक्त सैन्य अड्डों का उपयोग करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

सांचेज़ ने एक टेलीविज़न संबोधन में कहा, ‘‘हम किसी प्रतिशोध के डर से किसी ऐसी चीज़ में शामिल नहीं होने जा रहे हैं जो दुनिया के लिए बुरा है और हमारे मूल्यों और हितों के विपरीत भी है।’’

यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप यूरोपीय संघ के सदस्य स्पेन के साथ व्यापार कैसे बंद करेंगे। यूरोपीय संघ अपने सभी 27 सदस्यों की ओर से व्यापार पर बातचीत करता है।

स्पेन के इनकार के बावजूद, ट्रंप ने मंगलवार को दक्षिणी स्पेन में दो सैन्य ठिकानों का जिक्र करते हुए कहा था, ‘‘अगर हम चाहें तो हम उनके उन अड्डों का उपयोग कर सकते हैं, जो अमेरिका और स्पेन साझा करते हैं… लेकिन हमें ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है।’

एपी हक रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में