मोगादिशु, 11 सितंबर (एपी) सोमालिया के दक्षिणी बंदरगाह शहर किसमायो में शुक्रवार की नमाज समाप्त होने के बाद एक आत्मघाती हमलावर ने एक मस्जिद पर हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। सोमाली पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सहल नूर ने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि हमलावर ने मस्जिद के गेट के पास विस्फोट किया जब नमाज के बाद लोग वहां से निकल रहे थे। हमले में छह लोग घायल हो गये।
एक स्थानीय अधिकारी अब्दिनासिर अली ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावर वाणिज्य केंद्र के क्षेत्रीय चैंबर के प्रमुख को निशाना बनाकर हमला किया था । वह भी उसमें घायल हुए हैं।
हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। हालाँकि, अल-कायदा से जुड़ा अल-शबाब समूह अक्सर ऐसे हमलों को अंजाम देता रहता है।
सोमालिया में मस्जिदों पर हमले सामान्य नहीं है।
एपी कृष्ण नरेश
नरेश