पाकिस्तान की गीदड़ भभकी,कहा- भारत के एक सर्जिकल स्ट्राइक के बदले 10 सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे
पाकिस्तान की गीदड़ भभकी,कहा- भारत के एक सर्जिकल स्ट्राइक के बदले 10 सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारत की तरफ से एक भी सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के बदले में 10 सर्जिकल स्ट्राइक करने की धमकी दी है। सेना की इंटर सर्विसेज के जनसंपर्क विभाग के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने लंदन में मीडिया से बातचीत के दौरान ये बयान दिया है। जनरल आसिफ गफूर पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के साथ एक दौरे पर गए हुए हैं।
गनर ने जज की पत्नी और बेटे को गोली मारी, दोनों की हालत गंभीर
रेडियो पाकिस्तान ने गफूर के हवाले से कहा है कि अगर भारत पाकिस्तान के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक करने की हिमाकत करता है तो उसके बदले पाकिस्तान की तरफ से 10 सर्जिकल स्ट्राइक का सामना करना होगा। आसिफ गफूर ने कहा कि जो लोग हमारे खिलाफ किसी भी तरह की दुर्घटना को अंजाम देने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें पाकिस्तान की क्षमताओं को लेकर अपने दिमाग में कोई शक नहीं रखना चाहिए। सितंबर 2016 में भारत की तरफ से पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की गयी थी जिसके पाकिस्तान काफी बौखलाया हुआ है और अब बदले में इस तरह की बयानबाजी की जा रही है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


