अमेरिका के मिशिगन में यहूदी प्रार्थना स्थल पर हमले का संदिग्ध मारा गया

Ads

अमेरिका के मिशिगन में यहूदी प्रार्थना स्थल पर हमले का संदिग्ध मारा गया

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 12:33 AM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 12:33 AM IST

मिशिगन (अमेरिका), 12 मार्च (एपी) अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना स्थल पर हमले का संदिग्ध मारा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मिशिगन के एक अधिकारी ने कहा कि कि डेट्रॉइट के करीब यहूदी प्रार्थना स्थल ‘सिनेगॉग’ के पास सुरक्षाकर्मियों की कम से कम एक व्यक्ति के साथ गोलीबारी हुई।

‘डब्ल्यूडीआईवी-टीवी’ की खबर के अनुसार, बृहस्पतिवार को मिशिगन के वेस्ट ब्लूमफील्ड टाउनशिप में स्थित ‘टेंपल इज़राइल सिनेगॉग’ में एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइक बौचार्ड ने कहा कि मामले में अभी तक किसी अन्य की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने बताया कि यहूदी प्रार्थना स्थल पर ‘वाहन से टक्कर मारने और गोलीबारी की घटना’ के मद्देनजर अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

एपी आशीष प्रशांत

प्रशांत