सोमालिया की राजधानी जा रहे तेल टैंकर को संदिग्ध समुद्री लुटेरों ने अपने कब्जे में लिया

सोमालिया की राजधानी जा रहे तेल टैंकर को संदिग्ध समुद्री लुटेरों ने अपने कब्जे में लिया

सोमालिया की राजधानी जा रहे तेल टैंकर को संदिग्ध समुद्री लुटेरों ने अपने कब्जे में लिया
Modified Date: April 25, 2026 / 05:46 pm IST
Published Date: April 25, 2026 5:46 pm IST

मोगादिशु, 25 अप्रैल (एपी) सोमालिया के उत्तर पूर्वी अपतटीय क्षेत्र में सोमालिया के संदिग्ध समुद्री लुटेरों ने एक ईंधन टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया। यह जानकारी एक स्थानीय अधिकारी और ब्रिटिश सेना ने दी।

संबंधित टैंकर बुधवार को हिंद महासागर के किनारे स्थित अर्ध-स्वायत्त राज्य पुंटलैंड के तटीय कस्बों हाफुन और बंदरबेयला के बीच के जलक्षेत्र में कब्जे में ले लिया गया।

समुद्री पुलिस बल के एक कर्नल ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि टैंकर बेरबेरा बंदरगाह से रवाना हुआ था और सोमालिया की राजधानी मोगादिशु की ओर जा रहा था, तभी उसे रोक लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि बंदरबेयला जिले के छह हथियारबंद लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।

ब्रिटिश सेना की इकाई ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ ने भी सोमालिया के तट के पास एक तेल टैंकर को कब्जे में लिए जाने की जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि अनधिकृत लोगों ने टैंकर पर कब्जा कर लिया और उसे ‘‘सोमालिया की क्षेत्रीय जल सीमा के भीतर दक्षिण की ओर’’ ले गए।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में