ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के बाहर संदिग्ध विस्फोट, जांच शुरू

ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के बाहर संदिग्ध विस्फोट, जांच शुरू

ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के बाहर संदिग्ध विस्फोट, जांच शुरू
Modified Date: March 8, 2026 / 02:48 pm IST
Published Date: March 8, 2026 2:48 pm IST

ओस्लो, आठ मार्च (एपी) नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में शनिवार देर रात अमेरिकी दूतावास के बाहर हुए संदिग्ध विस्फोट की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ओस्लो पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पुलिस को देर रात लगभग एक बजे तेज धमाके की सूचना मिली। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के संबंध में अभी अन्य कोई विवरण नहीं मिल पाया है।

ओस्लो में अमेरिकी दूतावास और पुलिस ने इस बारे में टिप्पणी के लिए किए गए अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

एपी खारी देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में