बर्लिन, 26 जुलाई (एपी) जर्मनी में ‘बर्लिन प्राइड’ परेड कार्यक्रम के निकट एक वैन से टक्कर मारने और धारधार हथियार से हमला करने की घटना को इस्लामी चरमपंथी आतंकी हमला माना जा रहा है। जर्मनी के गृह मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी।
इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। शनिवार रात हुए हमले का आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
अधिकारियों ने वांछित व्यक्ति की तलाश के लिए नोटिस जारी किया और लोगों को अब्दुल बल्लूट से सावधान रहने को कहा।
अधिकारियों ने कहा कि अब्दुल जर्मनी का नागरिक है और उसका संबंध लेबनान से भी है। उन्होंने कहा कि वह हथियारबंद है और खतरनाक साबित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि उसने प्राइड महोत्सव के समापन कार्यक्रम स्थल पर वैन की टक्कर से कई लोगों को घायल किया। ऐसा भी प्रतीत होता है कि कई लोगों पर धारधार हथियार से हमला किया गया।
गृह मंत्री अलेक्जेंडर डोब्रिंट ने कहा कि माना जा रहा है कि संदिग्ध ने एक धारदार हथियार से लोगों को घायल किया।
एपी
देवेंद्र प्रशांत
प्रशांत