अदालत ने इमरान के करीबी सहयोगी परवेज इलाही से अधिकारियों को पूछताछ करने की अनुमति दी

अदालत ने इमरान के करीबी सहयोगी परवेज इलाही से अधिकारियों को पूछताछ करने की अनुमति दी

अदालत ने इमरान के करीबी सहयोगी परवेज इलाही से अधिकारियों को पूछताछ करने की अनुमति दी
Modified Date: August 15, 2023 / 10:33 pm IST
Published Date: August 15, 2023 10:33 pm IST

इस्लामाबाद, 15 अगस्त (एपी) पाकिस्तानी के पूर्वी शहर लाहौर में भ्रष्टाचार-रोधी एक अधिकरण ने भ्रष्टाचार की एक जांच में मंगलवार को अधिकारियों को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक दल के प्रमुख से पूछताछ करने की मंगलवार को अनुमति दे दी। अभियोजकों और बचाव पक्ष के एक वकील ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो द्वारा रावलपिंडी शहर में परवेज इलाही की गिरफ्तारी किये जाने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम हुआ। इलाही को उस कानून के तहत हिरासत में लिया गया, जो सरकार को देश में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने में किसी भी संदिग्ध को गिरफ्तार करने की अनुमति देता है।

इलाही, खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख हैं।

मंगलवार का घटनाक्रम, खान की पार्टी के लिए एक झटका है क्योंकि अभी जेल में बंद खान की रिहाई के लिए इलाही द्वारा एक अभियान चलाने की उम्मीद थी। भ्रष्टाचार के एक मामले में एक अदालत द्वारा तीन साल जेल की सजा सुनाये के बाद खान को छह अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था।

एपी सुभाष माधव

माधव


लेखक के बारे में