21 करोड़ रूपए में बिकी ये मछली, जानें इसकी खासियत

Ads

21 करोड़ रूपए में बिकी ये मछली, जानें इसकी खासियत

  •  
  • Publish Date - January 6, 2019 / 06:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

जापान। जापान में एक मछली को 31 लाख डॉलर (करीब 21 करोड़ 55 लाख 27 हज़ार और 500 रुपये) में नीलाम किया गया। टुना किंग कियोशी किमुरा ने 278 किलोग्राम ब्लूफिन टूना फिश को खरीदा, जो की एक लुप्तप्राय प्रजाति है। थोक व्यापारी और सुशी कंपनी के मालिक आमतौर पर सर्वोत्तम मछलियों के लिए ऊंचे दाम देते हैं।वर्ल्ड वाइल्फलाइफ फंड के मुताबिक, ब्लूफिन टूना एक लुप्तप्राय प्रजाति है।

पढ़ें-चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने कहा, जानिए क्…

इस मछली को स्किजी (Tsukiji) नाम की दुनिया की सबसे बड़ी मछली मार्केट से खरीदा गया। यह मार्केट रेस्टोरेंट्स और दुकानों के लिए भी दुनियाभर में फेमस है। स्किजी की शुरुआत 1935 में हुई ये मार्केट खासकर टूना मछली की नीलामी के लिए ही जानी जाती है। यहां से खरीदी गई मछली छोटी दुकानों से लेकर बड़े स्टोर्स तक में बेची जाती हैं।