लंदन, 19 फरवरी (एपी) महाराजा चार्ल्स तृतीय ने कहा कि उनके भाई एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर के मामले की जांच में कानून को अपना काम करना चाहिए।
ब्रिटेन की पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार्ल्स तृतीय के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर को सार्वजनिक पद पर रहते हुए कदाचार के संदेह में गिरफ्तार किया है। उन पर यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन के साथ संबंध रखना का आरोप भी है।
एंड्रयू ने कोई गलत कृत्य करने से इनकार किया है।
एपी
देवेंद्र माधव
माधव