इंदौरः Indore Hospital Negligence मध्यप्रदेश का इंदौर शहर देश में स्वच्छता का पर्याय बन चुका है। लगातार कई वर्षों से ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ में शीर्ष स्थान हासिल कर इंदौर ने शहरी प्रबंधन की मिसाल पेश की है, लेकिन यहां के अस्पतालों की ही सेहत खराब है। शहर के अलग-अलग अस्पतालों से आती तस्वीरें इसकी हकीकत बयां करती है। इन तस्वीरों से लोगों स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई है।
दरअसल, इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। पहले चूहों का आतंक चर्चा में था और अब अस्पताल परिसर में बिल्लियों की मौजूदगी ने मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यहां हर दिन हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अब यहीं अस्पताल मरीजों के लिए सुरक्षित कम और खतरे का केंद्र ज्यादा नजर आ रहा है। अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों से सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बिल्लियां बेखौफ होकर ओपीडी, कैजुअलिटी, ऑपरेशन थिएटर के आसपास और कैंटीन में घूम रही हैं। बताया जा रहा है कि ये बिल्लियां मरीजों की दवाइयों और सैंपल्स तक से छेड़छाड़ कर रही हैं।
संवेदनशील इलाकों में बिल्ली की आवाजाही (Indore MY Hospital)
Indore Hospital Negligence सबसे चिंताजनक बात ये है कि अस्पताल के एचआईवी संक्रमण जैसे संवेदनशील वार्ड में भी बिल्लियों की आवाजाही देखी गई है। ये वही वार्ड है जहां मरीजों की इम्यूनिटी बेहद कमजोर होती है और संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। इतना ही नहीं मरीजों के जांच सैंपल्स के साथ भी छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं। इस मामले में जब प्रबंधन से बातचीत की तो उन्होंने इसे अंडर वर्क बताया और कहा कि हमारी ज़िम्मेदारी है अस्पताल पहुँचने वाले मरीज़ों को सुरक्षित और साफ़ ट्रीटमेंट देना और हम इस पर कटिबद्ध हैं।
इन अस्पतालों में दिखीं लापरवाही (Indore News)
मध्यप्रदेश का इंदौर शहर के कई अस्पतालों से इस तरह की लापरवाही सामने आई है। भंडारी हॉस्पिटल में नवविवाहिता की मौत से हंगामा मच गया। महिला की मौत से भंडारी अस्पताल प्रबंधन सवालों के घेरे में है। अस्पताल पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए है। मामले की जांच पुलिस और प्रशासन कर रही है। ESIC मेडिकल कॉलेज अस्पताल की लापरवाही सामने देखने को मिली। खुले में मेडिकल कॉलेज के बायो-मेडिकल वेस्ट फेंके जा रहे है, जिससे लोगों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा।
यह भी पढ़ेंः-
- Petrol Diesel Price 18 February 2026: पेट्रोल 45 और डीजल 48 रुपए लीटर, आम जनता के लिए राहत भरी खबर, अब इतने रुपए में हो जाएगा टैंक फुल
- Madhya Pradesh Budget 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश सरकार आज पेश करेगी अपना पहला पेपरलेस बजट, देखें लाइव अपडेट
- Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती हुए सलीम खान, बेटी अर्पिता पहुंची अस्पताल, सामने आया हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट
- Sidharth Malhotra Father Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर के पिता का निधन, नींद में ही छोड़ गए दुनिया, पूरे परिवार में शोक की लहर
- Madhya Pradesh Budget 2026: आज पेश होगा मध्यप्रदेश सरकार का पहला ‘पेपरलेस’ बजट, इन वर्गों को मिल सकती है बड़ी सौगात
- Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, अनजानों पर भरोसा करने से बचें, पढ़ें बुधवार का राशिफल