चीन और स्पेन के नेताओं ने बहुपक्षीय व्यवस्था की रक्षा के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जतायी

चीन और स्पेन के नेताओं ने बहुपक्षीय व्यवस्था की रक्षा के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जतायी

चीन और स्पेन के नेताओं ने बहुपक्षीय व्यवस्था की रक्षा के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जतायी
Modified Date: April 14, 2026 / 05:14 pm IST
Published Date: April 14, 2026 5:14 pm IST

बीजिंग, 14 अप्रैल (एपी) चीन और स्पेन के नेताओं ने मंगलवार को बीजिंग में हुई बैठक के दौरान आपसी संबंधों को मजबूत करने और बहुपक्षीय व्यवस्था की रक्षा के लिए मिलकर काम करने को लेकर प्रतिबद्धता जतायी।

इन नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब दुनिया विभिन्न संघर्षों, खासकर हाल में ईरान में हुए युद्ध से प्रभावित हुई है।

चिनफिंग ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के स्वागत के दौरान कहा,“हमें संवाद को मजबूत करना चाहिए, आपसी विश्वास को और गहरा करना चाहिए, सहयोग करना चाहिए और साथ मिलकर वास्तविक बहुपक्षीय व्यवस्था की रक्षा करनी चाहिए।”

सांचेज ने अपनी सहमति जताते हुए कहा कि दोनों देश “मौजूदा व्यापारिक तनावों, आज की दुनिया की भू-राजनीतिक जटिलताओं, युद्ध तथा पर्यावरण और सामाजिक चुनौतियों के समाधान खोजने में योगदान दे सकते हैं।”

सांचेज पिछले तीन वर्षों में अपनी चौथी यात्रा पर चीन पहुंचे हैं।

एपी

राखी माधव

माधव


लेखक के बारे में