Plane Crash Latest News : रनवे पर क्रैश हुआ विमान.. करीब 25 लोगों की मौत की खबर आई सामने, जानें कैसे और कहां हुआ ये बड़ा हादसा
Plane Crash Latest News : रनवे पर क्रैश हुआ विमान.. करीब 25 लोगों की मौत की खबर आई सामने, जानें कैसे और कहां हुआ ये बड़ा हादसा |

Plane Crash in South Korea : दक्षिण कोरिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां 181 लोगों को ले जा रहा विमान दक्षिण कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। इस हादसे में करीब 25 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बता दें कि ये विमान और कहीं नहीं बल्कि एयरपोर्ट पर ही क्रैश हो गया है। मौके पर दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद हैं।
Plane Crash in South Korea : एक अधिकारी ने कहा है कि हवाईअड्डा आपातकालीन स्थिति से निपट रहा है और योनहाप की शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विमान दुर्घटना में करीब 25 लोगों के हताहत होने की खबर है। कथित तौर पर अग्निशमन अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने दक्षिण कोरिया के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रारंभिक चरण में लगी आग पर काबू पा लिया है।
South Korea | An aircraft drove off the runway and crashed at Muan International Airport in South Korea, with 23 casualties confirmed, Reuters reported quoting the Yonhap news agency reported on Sunday.
— ANI (@ANI) December 29, 2024
योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह विमान बैंकॉक से आ रहा था और रनवे से फिसलकर बाड़ से टकरा गया। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9:07 बजे दक्षिण-पश्चिमी तटीय एयरपोर्ट पर हुई। साउथ कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सुंग-मोक ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
FAQ
साउथ कोरिया प्लेन क्रैश में कितने लोग मारे गए हैं?
दक्षिण कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर हुए विमान दुर्घटना में लगभग 25 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस विमान में कुल 181 लोग सवार थे।
विमान कहाँ से आ रहा था?
यह विमान बैंकॉक से आ रहा था और मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के बाद क्या कदम उठाए गए?
दुर्घटना के बाद मौके पर दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद हैं। अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया है और राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।
दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति ने क्या प्रतिक्रिया दी है?
दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सुंग-मोक ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: The plane crashed on the runway.. News of the death of about 25 people came to light, know how and where this big accident happened
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 amनेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
02 Oct 2026 | 12:50 amफ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
02 Oct 2026 | 12:17 amपाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pm