राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह बहुत हद तक ऑनलाइन सम्मेलन की तरह होगा : बाइडन, दो लाख लोग जुटने की थी संभावना

राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह बहुत हद तक ऑनलाइन सम्मेलन की तरह होगा : बाइडन, दो लाख लोग जुटने की थी संभावना

राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह बहुत हद तक ऑनलाइन सम्मेलन की तरह होगा : बाइडन, दो लाख लोग जुटने की थी संभावना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: December 5, 2020 4:58 am IST

वाशिंगटन, पांच दिसंबर (भाषा) अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित जो बाइडन ने कहा कि 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण समारोह और उससे जुड़े उत्सव बहुत हद तक ऑनलाइन सम्मेलन की तरह होंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार शपथ ग्रहण समारोह छोटे पैमाने पर आयोजित होगा जबकि सामान्य दिनों में इस समारोह को देखने के लिए लाखों लोग कैपिटल हिल पर जमा होते हैं।

ये भी पढ़ें- जानलेवा सेल्फी, पुल पर स्टाइलिश पिक लेने के दौरान गिरने से एक व्यक्ति

डेलावेयर के विलमिंगटन में शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जब राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह की योजना के बारे में बाइडन से पूछा गया तो उन्होंने सलाह दी कि समारोह की जगह इसका आयोजन बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सम्मेलन की तरह होना चाहिए जैसा अगस्त महीने में डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ था।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज बिलासपुर दौरा, 43वें राऊत नाचा महोत्सव में होंगे

बाइडन ने कहा, ‘‘हम शपथ ग्रहण समारोह की योजना पर प्रतिनिधि सभा और सीनेट के नेतृत्व से चर्चा कर रहे हैं, खासतौर पर वे दो लाख लोगों की भीड़ कैसे संभालेंगे, लेकिन मेरा मानना है कि यह समारोह पहले के बजाय ऑनलाइन सम्मेलन के करीब होगा।’’


लेखक के बारे में