पश्चिम एशिया में अमेरिका कर रहा है तीन अतिरिक्त युद्धपोतों, 2500 अतिरिक्त मरीन सैनिकों की तैनाती

पश्चिम एशिया में अमेरिका कर रहा है तीन अतिरिक्त युद्धपोतों, 2500 अतिरिक्त मरीन सैनिकों की तैनाती

पश्चिम एशिया में अमेरिका कर रहा है तीन अतिरिक्त युद्धपोतों, 2500 अतिरिक्त मरीन सैनिकों की तैनाती
Modified Date: March 20, 2026 / 08:40 pm IST
Published Date: March 20, 2026 8:40 pm IST

दुबई, 20 मार्च (एपी) अमेरिकी सेना पश्चिम एशिया में तीन अतिरिक्त युद्धपोत और लगभग 2,500 अतिरिक्त मरीन सैनिकों की तैनाती कर रही है।

अमेरिका के एक अधिकारी ने शुक्रवार को पुष्टि की कि ‘यूएसएस बॉक्सर’ और दो अन्य पोतों के साथ ही 11वीं ‘मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट’ के लगभग 2,500 मरीन सैनिक अपने गृह बंदरगाह सैन डिएगो से रवाना हो चुके हैं और पश्चिम एशिया की ओर जा रहे हैं।

दो अन्य अमेरिकी अधिकारियों ने जहाजों की तैनाती किए जाने की पुष्टि की, लेकिन यह नहीं बताया कि वे कहाँ जा रहे हैं।

तीनों अधिकारियों ने संवेदनशील सैन्य अभियानों पर चर्चा करने के लिए नाम उजागर न करने की शर्त पर बात की।

एपी नेत्रपाल माधव

माधव


लेखक के बारे में