अमेरिकी सीनेट के इस सप्ताह व्यापक चुनावी सुधारों संबंधी विधेयक पर विचार करने की संभावना

Ads

अमेरिकी सीनेट के इस सप्ताह व्यापक चुनावी सुधारों संबंधी विधेयक पर विचार करने की संभावना

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 09:22 AM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 09:22 AM IST

वाशिंगटन, 15 मार्च (भाषा) अमेरिकी सीनेट इस सप्ताह उस विधेयक पर विचार कर सकती है जिसके तहत संघीय चुनाव में मतदान करने के लिए पंजीकरण से पहले मतदाताओं को नागरिकता का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस कदम को ‘‘सर्वोच्च प्राथमिकता’’ बताया है।

‘सेव अमेरिका एक्ट’ के तहत मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने से पहले एक फोटो पहचान पत्र भी दिखाना होगा। यह विधेयक डाक द्वारा मतदान की व्यवस्था को केवल दिव्यांगजन, बीमार, सैन्य सेवा में कार्यरत या यात्रा कर रहे लोगों तक सीमित करेगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की वेबसाइट के अनुसार, भारत और ब्राजील पहले ही मतदाता पहचान पत्रों को बायोमेट्रिक डेटाबेस से जोड़ चुके हैं, जबकि अमेरिका में मतदान करने की अनुमति से पहले नागरिकता के लिए स्व-सत्यापन पर निर्भर रहना पड़ता है।

ट्रंप ने पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कहा था, ‘‘रिपब्लिकन पार्टी को पूरे जोश से और हर कीमत पर ‘सेव अमेरिका एक्ट’ लागू करना ही होगा – और वह भी इसका कमजोर संस्करण नहीं। यह हमारे राष्ट्र के लिए एक निर्णायक लड़ाई है।’’

भाषा सिम्मी देवेंद्र

देवेंद्र