सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले

सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले

सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: October 17, 2020 10:53 am IST

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 17 अक्टूबर (भाषा) सिंगापुर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए।

इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 57,904 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अभी कोविड-19 के 30 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और 59 संक्रमित व्यक्ति सामुदायिक केंद्रों में रखे गए हैं।

पिछले चौबीस घंटे में 20 मरीज ठीक हो गए।

मंत्रालय के अनुसारख, अब तक 57,784 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इस बीच मानवशक्ति मंत्रालय ने कहा कि 2,200 विदेशी श्रमिकों की कोविड-19 जांच किया जाना बाकी है।

भाषा यश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में