दुबई, 30 मार्च (एपी) दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षा मिशन ने कहा है कि 24 घंटे से भी कम समय में तीन शांति सैनिकों की मौत हो गई।
इजराइल दक्षिणी लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह से लड़ रहा है।
लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) नामक शांतिरक्षा मिशन ने यह नहीं बताया कि किन घटनाओं में इन शांति सैनिकों की मौत हुई या इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
एपी आशीष अमित
अमित