(RRB Group D Exam Date/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: RRB Group D Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती परीक्षा 2025 के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। इस भर्ती में कुल 22,195 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कम्प्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT-1) परीक्षा 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। तारीखें घोषित होने के बाद उम्मीदवारों की तैयारी अब तेज हो गई है और सभी परीक्षा पैटर्न को समझने में जुट गए हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे के कई महत्वपूर्ण पद भरे जाएंगे। इनमें असिस्टेंट (S&T), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज और वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल और इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशन, असिस्टेंट पी.वे, असिस्टेंट टीएल और एसी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, पॉइंट्समैन बी और ट्रैकमेंटेनर-IV जैसे पद शामिल हैं। ये सभी पद रेलवे के संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस परीक्षा में केवल एक ही कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल साइंस और गणित से 25-25 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 30 प्रश्न तथा जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से 20 प्रश्न शामिल होंगे। हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
सीबीटी परीक्षा में पास होने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक तय किए गए हैं। सामान्य और EWS वर्ग के लिए 40 प्रतिशत तथा OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), SC और ST वर्ग के लिए 30 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। CBT में सफल उम्मीदवारों को PET (फिजिकल टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवार शामिल होंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
फिजिकल टेस्ट में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मानक तय किए गए हैं। पुरुषों को 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर की दूरी और 1 किलोमीटर की दौड़ तय समय में पूरी करनी होगी। महिलाओं के लिए 20 किलो वजन और तय दूरी के साथ दौड़ का मानक रखा गया है।फिजिकल टेस्ट के बाद अंतिम चयन प्रक्रिया दस्तावेज जांच और मेडिकल टेस्ट के आधार पर पूरी होगी।