रोड आइलैंड (अमेरिका), 17 फरवरी (एपी) रोड आइलैंड में एक हॉकी मैच के दौरान सोमवार को हुई गोलीबारी में संदिग्ध समेत तीन लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पॉटकेट की पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने संवाददाताओं से कहा कि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि यह लक्ष्य बनाकर की गई गोलीबारी थी। इसका कारण संभवत: कोई पारिवारिक विवाद है।’’
गोंकाल्वेस ने संदिग्ध के बारे में या मारे गए लोगों की उम्र के बारे में विवरण नहीं दिया लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि संदिग्ध के अलावा मारे गए अन्य दो लोग वयस्क थे।
उन्होंने कहा कि प्राधिकारी घटनाक्रम को समझने के लिए चश्मदीदों से बात कर रहे हैं।
गोलीबारी की यह घटना पॉटकेट के डेनिस एम. लिंच एरिना में हुई।
एपी सिम्मी शोभना
शोभना