chandni news/ image source: ibc24
MP Board Result 2026: भोपाल: मध्यप्रदेश के लाखों विद्यार्थियों की इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के परिणाम (MP Board Result 2026) जारी हो चुका है। इसी बीच, भोपाल की रहने वाली चांदनी विश्वकर्मा ने अपनी मेहनत और संघर्ष से एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी को प्रेरित कर रही है। भीम नगर बस्ती के बेहद साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली चांदनी ने इस बार वाणिज्य संकाय में प्रदेश में टॉप कर इतिहास रच दिया। खास बात यह है कि चांदनी बचपन से ही DPS Gurudev Shiksha Kendra के तहत पढ़ाई कर रही हैं, जो गरीब बच्चों को शिक्षा देने के लिए संचालित किया जाता है। उन्होंने पहली कक्षा से यहीं पढ़ाई की और लगातार अपनी मेहनत से सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं।
चांदनी की यह उपलब्धि और भी खास इसलिए है क्योंकि उन्होंने 10वीं कक्षा में भी जिला टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उनके सपनों ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी। आज चांदनी विश्वकर्मा न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे शहर और प्रदेश के लिए गर्व का कारण बन गई हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि अगर हौसले मजबूत हों, तो कोई भी मुश्किल रास्ता रोक नहीं सकता।
12th टॉपर चांदनी विश्वकर्मा का कहना है कि उसे जो सफलता मिली है उसका श्रेय वह अपने शिक्षक और माता-पिता को देना चाहती है, उनकी मेहनत के दम पर वह मुकाम हासिल कर पाई है,उन्हें पूरी उम्मीद है कि अच्छे नंबर आयेंगे,यही कारण है कि जब वह परीक्षा देकर लौटती थी तो सभी प्रश्नों का मूल्यांकन स्वयं भी करते थी, उनकी प्रिंसिपल का कहना है कि चांदनी शुरू से ही पढ़ने में होनहार रही है कक्षा एक से वह हमारे स्कूल में पढ़ रही है एक शिक्षक के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि होती है कि उसका बच्चा टॉप करें, वही चांदनी के पिता का कहना है कि मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है क्योंकि मैं एक मजदूर हूं और मेरी बेटी ने आज स्टेट टॉप करके मेरा नाम रोशन किया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम घोषित किए हैं। (MP Board Toppers List 2026) छात्र छात्राएं एमपीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in, result.mponline.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in खोलें।
अब छात्र 10वीं या 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर डालें।
अब स्टूडेंट्स कैप्चा भरें।
फिर सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
अब आगे आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।