मध्य अफ्रीकी गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र के तीन शांतिसैनिक मारे गये

Ads

मध्य अफ्रीकी गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र के तीन शांतिसैनिक मारे गये

  •  
  • Publish Date - December 26, 2020 / 04:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

बंगुई, 26 दिसंबर (एपी) मध्य अफ्रीकी गणराज्य में सशस्त्र लड़ाकों के हमले में बुरूंडी के तीन शांतिसैनिक मारे गये और दो अन्य घायल हुए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक की ओर से जारी बयान के अनुसार महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रविवार को राष्ट्रपति एवं विधानमंडल चुनाव से पहले केमो प्रिफेक्चर के डेकुआ और बाकोउमा में हुए इन हमलों की निंदा की।

बयान में कहा गया है कि शांतिसैनिकों पर हमला युद्धअपराध है। संयुक्त राष्ट्र ने मध्य अफ्रीकी गणराज्य के प्रशासन से ‘इन जघन्य हमलों की जांच करने और हमलावरों को इंसाफ के कठघरे में खड़ा करने’’ का आह्वान किया।

संयुक्त राष्ट्र ने इस सप्ताह के प्रारंभ में बमबारी शहर को विद्रोहियों के कब्जे से वापस लिया था । विद्रोहियों ने मंगलवार को उस पर कब्जा कर लिया था।

सरकार अशांति के लिए पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसिस बाजिज को जिम्मेदार ठहराती है जो सालभर पहले निर्वासन से लौटे और जिन्हं चुनाव में उतरने से रोक दिया गया। उन पर तख्तापलट की कोशिश में सशस्त्र समूहों से हाथ मिलाने का आरोप लगा है । उन्होंने आरोपों से इनकार किया है।

एपी राजकुमार उमा

उमा