तुर्किये की संसद ने हजारों कुर्दिश विद्रोहियों को आम माफी संबधी विधेयक को मंजूरी दी
तुर्किये की संसद ने हजारों कुर्दिश विद्रोहियों को आम माफी संबधी विधेयक को मंजूरी दी
अंकारा, 11 अगस्त (एपी) तुर्किये की संसद ने सोमवार को एक कानून को मंज़ूरी दी, जिसके तहत हजारों कुर्द विद्रोहियों को सशर्त माफ़ी दी जाएगी। यह कदम विद्रोही गुट के साथ सरकार की शांति पहल को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
संसद ने इस विधेयक को 88 के मुकाबले 468 के बहुमत से मंजूरी दी। हालांकि, यह माफी तभी लागू होगी जब तुर्किये के अधिकारी यह पुष्टि कर लेंगे कि कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) ने पूरी तरह से हथियार डाल दिए हैं।
पीकेके ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह तुर्किये सरकार के खिलाफ दशकों से जारी अपने सशस्त्र विद्रोह को खत्म कर रहा है और शांति प्रयासों के तहत संगठन को भंग करने का फ़ैसला ले रहा है। यह कदम जेल में बंद पीकेके नेता अब्दुल्ला ओकलान की अपील के बाद उठाया गया है।
एपी धीरज सुरभि
सुरभि

Facebook


