आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगे

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगे

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगे
Modified Date: August 11, 2026 / 12:14 am IST
Published Date: August 11, 2026 12:14 am IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 10 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के अंत में अमेरिका की यात्रा के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम संगठन के शताब्दी वर्ष में चलाए जा रहे वैश्विक संपर्क अभियान का हिस्सा है।

भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशंस’ (सार्वभौमिक एकता समारोह) नामक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन ‘अमेरिकन हिंदूस फॉर इंगेजमेंट एंड डायलॉग’ (एएचईएडी) कर रहा है।

कार्यक्रम में 5,000 से अधिक भारतीय मूल के अमेरिकियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रस्तुतियां भी होंगी।

एएचईएडी फोरम की अदिति बनर्जी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह कार्यक्रम हिंदू त्योहार रक्षाबंधन के उत्सव के साथ-साथ एकता, नागरिक जिम्मेदारी और वैश्विक सद्भाव का समकालीन संदेश भी प्रस्तुत करेगा।’’

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों से जुड़े वक्ता भी शामिल होंगे।

भाषा अमित

अमित


लेखक के बारे में