होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज पर हमले के लिए ट्रंप ने ईरान को जिम्मेदार ठहराया

Ads

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज पर हमले के लिए ट्रंप ने ईरान को जिम्मेदार ठहराया

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 10:11 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 10:11 PM IST

वाशिंगटन, 26 जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज पर हुए ड्रोन हमले के लिए शुक्रवार को ईरान को जिम्मेदार ठहराया और इसे अमेरिका के साथ हुए संघर्ष-विराम समझौते का ‘‘मूर्खतापूर्ण उल्लंघन’’ बताया।

ट्रंप ने कहा कि एक ड्रोन जहाज के ऊपरी हिस्से से टकराया, जिससे उसे ‘‘नुकसान पहुंचा,’’ लेकिन जहाज आगे बढ़ गया। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने तीन अन्य ड्रोन मार गिराए।

सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट में न तो जहाज की पहचान बताई गई और न ही हमले के समय का जिक्र था, लेकिन बृहस्पतिवार को ब्रिटिश सेना ने बताया कि ओमान के तट के पास एक जहाज पर हमला हुआ है।

यह घटना ऐसे नाजुक समय में हुई है, जब अमेरिका और ईरान युद्ध को खत्म करने के लिए वार्ता कर रहे हैं।

एपी सुभाष दिलीप

दिलीप