मेरठ, 26 जून (भाषा) मेरठ के सदर बाजार थानाक्षेत्र में आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, 22 जून को सदर बाजार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके मकान की तीसरी मंजिल पर रहने वाले संदीप कुशवाहा ने उसकी आठ वर्षीय पुत्री के साथ आपत्तिजनक कृत्य किया।
शिकायत के आधार पर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को वांछित आरोपी संदीप कुशवाहा (29) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से गोरखपुर जिले के दीवान बाजार क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में मेरठ में रह रहा था।
भाषा सं जफर
राजकुमार
राजकुमार