Us-iran Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने किया सीजफायर बढ़ाने का ऐलान, पाकिस्तान के अनुरोध पर उठाया कदम, जानें क्या रखी शर्तें?
Us-iran Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने किया सीजफायर बढ़ाने का ऐलान, पाकिस्तान के अनुरोध पर उठाया कदम, जानें क्या रखी शर्तें?
Us-iran Ceasefire | Photo Credit: IBC24
- अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल तक बढ़ाया
- पाकिस्तान की मध्यस्थता के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया
- ईरान पर आर्थिक नाकेबंदी जारी रहेगी
वाशिंगटन: Us-iran Ceasefire अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थ देश पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है। ट्रंप ने कहा कि यह कदम तेहरान के बिखरे हुए नेतृत्व को सात सप्ताह से जारी युद्ध समाप्त करने के लिए एक संयुक्त प्रस्ताव तैयार करने का समय देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Us-iran Ceasefire यह घोषणा उस समय हुई, जब आठ अप्रैल को घोषित दो सप्ताह का युद्धविराम कुछ ही घंटों में समाप्त होने वाला था। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की इस्लामाबाद यात्रा भी प्रभावी रूप से टल गई, जहां ईरानी प्रतिनिधियों के साथ शांति वार्ता प्रस्तावित थी।
हालांकि, ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका ईरान पर हमला करने से केवल तब तक परहेज करेगा, जब तक उसका नेतृत्व बातचीत के लिए एक संयुक्त प्रस्ताव पेश नहीं करता। उन्होंने कहा कि ईरान के बंदरगाहों पर आर्थिक नाकेबंदी जारी रहेगी।
वेंस और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ तथा जेरेड कुशनर को मंगलवार को इस्लामाबाद रवाना होना था, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की ‘‘पाकिस्तान यात्रा मंगलवार को नहीं होगी।’’
इन्हें भी पढ़े:-
- हैदराबाद के स्टेडियम में अभिषेक शर्मा का ‘हाहाकार’.. महज इतने गेंदों में जड़ दिया तूफानी शतक, पस्त हुई दिल्ली की टीम
- क्या आपके पास है UDID कार्ड? तो अब ट्रेन में कोई नहीं छीन पाएगा आपकी सीट, रेलवे ने दिव्यांगों को दिया बड़ा अधिकार
- Vande Bharat: खरगे का बयान, मचा सियासी घमासान, कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम को लेकर दिया विवादित बयान, फिसली जुबान या है कोई सोची समझी साजिश?

Facebook


