CG Police Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 190 से ज्यादा आरक्षकों का तबादला, पहली बार पसंद के आधार पर हुई पोस्टिंग, देखें आदेश
CG Police Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 190 से ज्यादा आरक्षकों का तबादला, पहली बार पसंद के आधार पर हुई पोस्टिंग, देखें आदेश
CG Police Transfer News | Photo Credit: IBC24
धमतरी: CG Police Transfer News जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां दो साल से ज्यादा समय से एक ही जगह जमे 192 आरक्षकों का तबदला हुआ है। खास बात इस बार ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया गया है। इस संबंध में पुलिस विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।
CG Police Transfer News धमतरी पुलिस ने कार्यकुशलता बढ़ाने और बल में संतुलन लाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 192 आरक्षकों को नई पोस्टिंग दी गई है इस प्रक्रिया में हर आरक्षक से उनकी पसंद के तीन थाना या चौकी विकल्प लिए गए, लेकिन गृह थाना और पिछली पोस्टिंग को सख्ती से बाहर रखा गया ट्रांसफर लिस्ट को दो भागों में जारी किया गया। 121 आरक्षक एक सूची में और 71 आरक्षक दूसरी सूची में शामिल किए गए। सिर्फ विकल्प ही नहीं आरक्षकों के कार्य मूल्यांकन को भी अहम आधार बनाया गया, वहीं जिनकी विशेषज्ञता से विभागीय काम प्रभावित हो सकता था।
आरक्षकों को दिए गए थे 3 विकल्प
इस बारें जिला पुलिस ने बताया है कि, तबादले और पोस्टिंग की प्रक्रिया से पहले आरक्षकों का एक सम्मलेन आयोजित किया गया था। इस प्रक्रिया में हर आरक्षक से उनकी पसंद के तीन थाना या चौकी विकल्प दिए गए थे। लेकिन इन विकल्पों में गृह थाना और पिछली पोस्टिंग को सख्ती से बाहर रखा गया। ट्रांसफर के लिए आरक्षकों के कार्य मूल्यांकन को भी अहम आधार बनाया गया। (Dhamtari Police Open Transfer and Posting) वहीं जिनकी विशेषज्ञता से विभागीय काम प्रभावित हो सकता था उन्हें फिलहाल यथास्थान बनाए रखा गया है। पुलिस विभाग का दावा है कि इस बदलाव से न सिर्फ कामकाज में तेजी आएगी बल्कि पुलिस बल का मनोबल और संतुलन भी मजबूत होगा।
इन्हें भी पढ़े:-
- हैदराबाद के स्टेडियम में अभिषेक शर्मा का ‘हाहाकार’.. महज इतने गेंदों में जड़ दिया तूफानी शतक, पस्त हुई दिल्ली की टीम
- क्या आपके पास है UDID कार्ड? तो अब ट्रेन में कोई नहीं छीन पाएगा आपकी सीट, रेलवे ने दिव्यांगों को दिया बड़ा अधिकार
- Vande Bharat: खरगे का बयान, मचा सियासी घमासान, कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम को लेकर दिया विवादित बयान, फिसली जुबान या है कोई सोची समझी साजिश?

Facebook


