Pahalgam Attack Anniversary: पहलगाम हमले की पहली बरसी पर भावुक हुए पीएम मोदी, जान गंवाने वाले निर्दोषों को किया याद, कहा- ‘आतंकवाद के सामने नहीं झुकेगा भारत’

Pahalgam Attack Anniversary: पहलगाम की पहली बरसी पर भावुक हुए पीएम मोदी, जान गंवाने वाले निर्दोषों को किया याद, कहा- 'आतंकवाद के सामने नहीं झुकेगा भारत'

Pahalgam Attack Anniversary: पहलगाम हमले की पहली बरसी पर भावुक हुए पीएम मोदी, जान गंवाने वाले निर्दोषों को किया याद, कहा- ‘आतंकवाद के सामने नहीं झुकेगा भारत’

Pahalgam Attack Anniversary | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 22, 2026 / 10:28 am IST
Published Date: April 22, 2026 8:25 am IST
HIGHLIGHTS
  • 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था
  • इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी
  • देश आज उनकी पहली बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

नई दिल्ली: Pahalgam Attack Anniversary आज का दिन हर किसी को याद है, क्योंकि एक साल पहले आज ही के दिन 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में एक आतंकी हमला (Pahalgam Attack) हुआ था। इस हमले में 26 निर्देष लोगों की जान चली गई थी। इस दिन को भले ही एक साल पूरा हो गया है, लेकिन यह दिन आज भी लोगों को याद आती है, जिसे सोचकर आज भी सिहरन दौड़ जाती है। आज से ठीक एक साल पहले पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले (Pahalgam Attack) में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को देश भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी है।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Pahalgam Attack Anniversary पीएम मोदी ने अपने पोस्ट पर लिखा कि ‘पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को हम याद कर रहे हैं। उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएँ उन शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं, जो इस अपार क्षति का सामना कर रहे हैं।

‘एक राष्ट्र के रूप में, हम इस दुख और संकल्प की घड़ी में एकजुट हैं। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।’

पहलगाम में 26 लोगों की गई जान

गौरतलब है कि आज ही के दिन 25 अप्रैल 2025 को पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में आतंकी हमला हुआ था। यह हमला पहलगाम की लोकप्रिय बैसरन घाटी (Baisaran Valley) में हुआ, जिसमें आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। इस भीषण हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें मुख्य रूप से पर्यटक शामिल थे।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।