Indian Railway New Rules 2026 : क्या आपके पास है UDID कार्ड? तो अब ट्रेन में कोई नहीं छीन पाएगा आपकी सीट, रेलवे ने दिव्यांगों को दिया बड़ा अधिकार

भारतीय रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब UDID कार्ड दिखाकर दिव्यांग कोच में सफर किया जा सकेगा, अलग रेलवे कार्ड की जरूरत खत्म।

Indian Railway New Rules 2026 : क्या आपके पास है UDID कार्ड? तो अब ट्रेन में कोई नहीं छीन पाएगा आपकी सीट, रेलवे ने दिव्यांगों को दिया बड़ा अधिकार

Train New Rules/ Image Source ; FLLE

Modified Date: April 22, 2026 / 12:07 am IST
Published Date: April 22, 2026 12:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • UDID कार्ड से अब दिव्यांग कोच में सफर आसान।
  • अलग रेलवे कार्ड बनवाने की जरूरत खत्म।
  • 20 अप्रैल 2026 से नया नियम लागू।

नई दिल्ली : Indian Railway New Rules 2026  भारतीय रेलवे ने दिव्यांग भाई-बहनों के लिए एक बहुत अच्छी खबर दी है। अब आपको ट्रेन के खास डिब्बे दिव्यांग कोच में सफर करने के लिए रेलवे के चक्कर काटकर अलग से कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं होगी। सरकार की ओर से जारी UDID कार्ड (यूनिक डिसेबिलिटी कार्ड) दिखाकर अब आप आराम से सफर कर सकेंगे। 20 अप्रैल 2026 से यह नया नियम लागू कर दिया गया है।

वैध UDID कार्ड तो माने जाएंगे असली यात्री

पहले नियम यह था कि आपके पास रेलवे का ही पहचान पत्र होना चाहिए था, लेकिन अब रेलवे ने साफ कर दिया है कि अगर आपके पास वैध UDID कार्ड है, तो आपको असली यात्री माना जाएगा और कोई आपको डिब्बे से नहीं उतार सकेगा। सबसे जरूरी बात यह है कि अक्सर देखा जाता था कि दिव्यांगों के लिए रिजर्व सीटों पर आम यात्री जबरदस्ती बैठ जाते थे।

दिव्यांग कोच पर बैठने पर होगी कार्यवाई

अब रेलवे ने इन लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अगर कोई बिना वजह दिव्यांग कोच में बैठा पाया गया, तो रेलवे कानून 1989 के तहत उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और उसे जेल भी हो सकती है। इसके साथ ही अब आप IRCTC की वेबसाइट पर जाकर अपना नाम ‘मास्टर लिस्ट’ में पहले से जोड़ सकते हैं, जिससे टिकट बुक करते समय आपको बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.